Saturday, 29 August 2026

वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार, 118 आवासीय पट्टों का वितरण: हीरालाल नागर


वंचित वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार, 118 आवासीय पट्टों का वितरण: हीरालाल नागर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए। इसी क्रम में, बुधवार को ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने उपखंड उनियारा की तहसील अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उपखंड क्षेत्र के 118 विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित किए।


कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री नागर ने इन समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को सराहते हुए कहा कि इनका राष्ट्रीयता की रक्षा में अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन वंचित वर्गों को स्थायित्व देकर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परिवारों को रोजगार के अवसरों के पास आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाएं और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता से काम किया जाए।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आम नागरिकों को कचरा मुक्त वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ब्लैक स्पॉट्स को समयबद्ध रूप से स्वच्छ किया जा रहा है। राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वंचित वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Previous
Next

Related Posts