



राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गिरोह के आतंक का मामला सामने आया है। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में स्थित चोखा ढाबा रेस्टोरेंट पर करीब 12 से अधिक बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश हथियारों से लैस थे और उन्होंने बिना किसी डर के रेस्टोरेंट के सामान को नुकसान पहुंचाया।
वारदात के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हमले के पीछे क्या उद्देश्य था और गिरोह के सदस्यों ने किस कारण से इस रेस्टोरेंट को निशाना बनाया।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा का नाम पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में आ चुका है, और इस घटना ने फिर से जयपुर में उनके गिरोह के सक्रिय होने का संकेत दिया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।