Saturday, 29 August 2026

महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत


महाराष्ट्र के पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:45 बजे केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास हुआ। हेलिकॉप्टर ने पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलिपैड से मुंबई के जुहू के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर क्रैश हो गया।

पिंपरी-चिंचवड़ के डीसीपी विशाल गायकवाड़ के अनुसार, दुर्घटना पहाड़ी इलाके में हुई, जहां उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। पुणे के चीफ फायर ऑफिसर देवेन्द्र प्रभाकर पोटफोडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन हेलिकॉप्टर के सभी हिस्से बिखर चुके थे और आग सुलग रही थी।

यह हेलिकॉप्टर हेरिटेज एविएशन नाम की एक प्राइवेट कंपनी का था। फिलहाल, पायलट और इंजीनियर की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) जांच करेगा।

    Previous
    Next

    Related Posts