



प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयपुर के जय क्लब लॉन में आयोजितकी जाएगी। दुर्गा पूजा की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। दुर्गा पूजा प्रोबासी बेंगाली कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में हो रही है और इस वर्ष इसका 30 वां वार्षिक आयोजन है। बेंगाली कल्चरल सोसायटी के मानद अध्यक्ष, डॉ. एसके सरकार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह राजस्थान में रहने वाले बंगाली समुदाय के सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है।
बेंगाली कल्चरल सोसायटी के मानद अध्यक्ष, डॉ. एसके सरकार ने कहा कि पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह पूजा जयपुर के सांस्कृतिक कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। अध्यक्ष, डॉ. एसके सरकार ने जयपुरवासियों से इस पूजा में भाग लेने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।
बेंगाली कल्चरल सोसायटी के मानद अध्यक्ष, डॉ. एसके सरकार ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दुर्गा मां अपने बच्चों लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ अपने मायके आती हैं और दशमी के दिन दर्पण विसर्जन के साथ अपने ससुराल लौट जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दुर्गा मां का आगमन 3 अक्तूबर गुरुवार को पालकी पर हो रहा है, जो शुभ माना जाता है।