Saturday, 29 August 2026

राजस्थान के 7 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त


राजस्थान के 7 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा सख्त

राजस्थान के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों, जिनमें जयपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर और बूंदी शामिल हैं, को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मिलने के बाद इन स्टेशनों पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। यात्रियों और ट्रेनों की गहन जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्टेशन पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है।

रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह धमकी भरा लेटर हनुमानगढ़ के सुपरिडेंटेंड को मिला है। लेटर में लिखा गया है कि बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन सहित जयपुर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और बूंदी रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाया जाएगा। लेटर के प्राप्त होते ही सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों और ट्रेनों की जांच तेजी से की जा रही है।

Previous
Next

Related Posts