Saturday, 29 August 2026

हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को 20 दिन की पैरोल, राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने की शर्त


हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को 20 दिन की पैरोल, राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने की शर्त

हरियाणा चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 20 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। बुधवार सुबह 6 बजे जेल से बाहर आए राम रहीम को तीन शर्तों के साथ यह पैरोल मिली है, जिसमें सबसे अहम शर्त राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा न लेना है।

राम रहीम की रिहाई के साथ ही डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक खेल की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डेरे ने हरियाणा के हर ब्लॉक में नाम चर्चा का आयोजन किया है, जो 2 और 3 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। 5 अक्टूबर को प्रदेश में वोटिंग होनी है, और माना जा रहा है कि इन नाम चर्चाओं के माध्यम से राम रहीम का संदेश उनके अनुयायियों तक पहुंचाया जाएगा कि उन्हें किस पार्टी का समर्थन करना चाहिए।

विरोधी दल इस पैरोल की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि चुनाव के ठीक पहले यह पैरोल दी गई है। डेरे का प्रभाव हरियाणा की कई सीटों पर है, और अगर डेरा अपने अनुयायियों को किसी एक पार्टी के पक्ष में मतदान का संदेश देता है, तो इसका चुनावी परिणामों पर असर पड़ सकता है, खासकर जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।

डेरा सच्चा सौदा ने हमेशा चुनावों में किसी एक पार्टी का समर्थन करने से इनकार किया है, लेकिन हर बार चुनाव के दौरान इसकी भूमिका को लेकर राजनीतिक हलचल बनी रहती है।

    Previous
    Next

    Related Posts