



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कोटा के संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई छापेमारी के बाद तत्काल प्रभाव से एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। कार्मिक विभाग ने छापेमारी के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
ACB ने राजेंद्र विजय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की आगे की जांच चल रही है, और जल्द ही और भी कार्रवाई की जा सकती है।
