Saturday, 29 August 2026

संविदाकर्मी मनीष सैनी की आत्मदाह घटना पर शहीद स्मारक पर प्रदर्शन: सरकार से मुख्य मांगें रखी गईं


संविदाकर्मी मनीष सैनी की आत्मदाह घटना पर शहीद स्मारक पर प्रदर्शन: सरकार से मुख्य मांगें रखी गईं

राजस्थान के संविदा, निविदा, और प्लेसमेंट कर्मियों ने मंगलवार को शहीद स्मारक, जयपुर में संविदाकर्मी मनीष सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मनीष सैनी ने आर्थिक तंगी और अल्पवेतन के कारण आत्मदाह कर लिया था, जिससे संविदा कर्मियों के बीच भारी आक्रोश फैल गया। संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के आवाहन पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जहां सैनी की मौत पर सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया गया।

संविदा कर्मियों ने सरकार से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:

  1. मनीष सैनी के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।

  2. उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा सुविधा।

  3. Rajasthan Contractual Hiring to Civil Post Rules 2022 के तहत संविदा कर्मियों की स्थायी नियुक्ति।

  4. केन्द्र सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी संशोधन को राजस्थान में लागू किया जाए।

  5. ठेकेदारों के शोषण से मुक्ति के लिए आर.एल.एस.डी.सी. के तहत ठेका और प्लेसमेंट कर्मियों को शामिल किया जाए।

संविदा कर्मियों का मानना है कि मनीष सैनी की आत्महत्या ने उनकी पीड़ा को उजागर किया है। उनकी वीरता और बलिदान को व्यर्थ न जाने देने के संकल्प के साथ, प्रदेशभर में संविदा कर्मियों ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Previous
Next

Related Posts