



गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी जी के सिद्धांतों और विचारों का स्मरण करते हुए समाज में उनके द्वारा दिए गए योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत,शिक्षा मंत्री मदन राठौड़, महिला बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बागवान, नगरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, उद्योग राज्य मंत्री के के बिश्नोई, आपदा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम, जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और अन्य कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।