Saturday, 29 August 2026

वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर: राजीव अरोड़ा


वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर: राजीव अरोड़ा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मंगलवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, जयपुर में टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयपुर के समाजसेवी राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जयपुर शहर के वरिष्ठ नागरिकों को अति वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठजनों के सम्मान का यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा, "वृद्धजन हमारे समाज और राष्ट्र की अनमोल धरोहर हैं। उनका अनुभव एक खजाना है, जिन्होंने देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है।" उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इन अनुभवों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

Previous
Next

Related Posts