



2 अक्टूबर को पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जो रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण कुल मिलाकर लगभग 6 घंटे तक रहेगा। हालांकि, यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इससे संबंधित कोई दिशा-निर्देश या धार्मिक मान्यताओं का पालन नहीं किया जाएगा।
यह सूर्यग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारतीय नागरिक इस खगोलीय घटना को केवल समाचार या अंतर्राष्ट्रीय प्रसारणों के माध्यम से ही देख पाएंगे।