



लंपी वायरस एक बार फिर राजस्थान में दस्तक दे चुका है, जिससे गो-वंश के लिए खतरा बढ़ गया है। कोटा में पिछले चार दिनों के दौरान 16 मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि हुई है, जिससे पशुपालन विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग ने गो-वंश में वैक्सीनेशन अभियान को तेज कर दिया है।
पशुपालन विभाग के अनुसार, कोटा में करीब 6.36 लाख मवेशियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक एक लाख से अधिक मवेशियों को टीका लगाया जा चुका है। विभाग ने आसपुर, बिछीवाड़ा, चीखली, दोवड़ा, गलियाकोट, झौथरी, खेड़ा, पॉली क्लिनिक, साबला, सागवाड़ा और सीमलवाड़ा में कुल 1,05,890 मवेशियों का टीकाकरण कर दिया है। विभाग के अधिकारी अब संक्रमण पर काबू पाने और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।