Saturday, 29 August 2026

SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले की जांच के लिए भजनलाल सरकार ने बनाई 6 मंत्रियों की कमेटी, जोगाराम पटेल बने संयोजक


SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले की जांच के लिए भजनलाल सरकार ने बनाई 6 मंत्रियों की कमेटी, जोगाराम पटेल बने संयोजक

राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले की जांच के लिए भजनलाल सरकार ने 6 मंत्रियों की एक विशेष कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के संयोजक मंत्री जोगाराम पटेल बनाए गए हैं, जबकि सुमित गोदारा, जवाहर सिंह, बाबूलाल खराड़ी, गजेंद्र सिंह खींवसर और मंजू बाघमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी पेपर लीक से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर सरकार को अनुशंसा देगी कि परीक्षा को रद्द किया जाए या सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

पेपर लीक कांड के बाद छात्रों और विपक्ष के लगातार विरोध को देखते हुए सरकार ने इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का फैसला लिया है। कमेटी के गठन के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार जल्द से जल्द निष्कर्ष पर पहुंचना चाहती है, ताकि SI भर्ती परीक्षा से जुड़ी स्थिति को सुलझाया जा सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके

Previous
Next

Related Posts