



वेल्थ पिरामिड द्वारा चलाए जा रहे अनूठे सामाजिक कल्याण अभियान “व्हाट आफ्टर मी” (मेरे बाद क्या) का आज पूर्व राज्यमंत्री और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति राजीव अरोड़ा द्वारा पोस्टर विमोचन कर शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मृत्यु के बाद की व्यवस्थाओं से जुड़े जागरूकता बढ़ाना और उत्तराधिकार विवादों को कम करना है।
राजीव अरोड़ा ने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज में मृत्यु और उसके बाद की जिम्मेदारियों को लेकर लोग भय और असमंजस में रहते हैं। अक्सर लोग मृत्यु के बाद की योजनाओं के बारे में सोचने से कतराते हैं, जिससे कई बार उत्तराधिकार विवाद उत्पन्न होते हैं और सही व्यक्ति को संपत्ति का लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे मामलों में यह अभियान जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
यह अभियान वेल्थ पिरामिड के संजय झांवर और युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट पार्थ झांवर की पहल है। राजीव अरोड़ा ने इस प्रयास की सराहना की और शहर के विभिन्न सामाजिक और आर्थिक संस्थानों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के विक्रम रस्तोगी, बसंत जैन, और नितिन शारदा भगेरिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनूठे सामाजिक कल्याण अभियान के समर्थन की बात कही।