



बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (60) के साथ हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के दौरान उनकी पत्नी सुनीता जयपुर में थीं। सुनीता के राजस्थान में मैनेजर सौरभ प्रजापति ने बताया कि वे 29 सितंबर को खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जयपुर आई थीं और 30 सितंबर को करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए थे। उनका 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई लौटने का कार्यक्रम था।
मंगलवार सुबह 5 बजे सुनीता को गोविंदा के साथ हुई घटना की जानकारी मिली, जब उन्हें पता चला कि गोविंदा को उनके पैर में गोली लगी है। सुनीता ने तुरंत अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया और सुबह 9.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हो गईं।