Saturday, 29 August 2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जीत के बाद गांधी वाटिका में वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी का महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन


भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जीत के बाद गांधी वाटिका में वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी का महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जन्मदिन

राजस्थान के वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम चंद भंडारी ने जनहित याचिका लगाकर राजस्थान हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जीत हासिल करने के बाद 1 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम में गांधी वाटिका में जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था द्वारा किया गया, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जीती गई इस जमीनी हक की याद को ताजा किया गया।

इस लड़ाई के अंतर्गत सेंट्रल पार्क से लक्ष्मी विलास होटल और अन्य जगहों से कब्जा हटवाकर जेडीए को 20,000 गज जमीन दिलाई गई, जहां अब गांधी वाटिका बनाई गई है। यह स्थान आज भ्रष्टाचार के खिलाफ सफलता की प्रतीक बन चुका है, और इस विशेष अवसर पर जन्मदिन समारोह इसी स्थान पर मनाया गया।


कार्यक्रम के दौरान, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके अहिंसा एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सफल लड़ाई को याद किया गया। इस कार्यक्रम ने एक सकारात्मक शुरुआत की, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सत्य की राह पर चलने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण दिन को और भी विशेष बना दिया


Previous
Next

Related Posts