Saturday, 29 August 2026

अजमेर के आनासागर में 4 अक्टूबर से डबल डेकर क्रूज की शुरुआत, पर्यटकों के लिए खास आकर्षण


अजमेर के आनासागर में 4 अक्टूबर से डबल डेकर क्रूज की शुरुआत, पर्यटकों के लिए खास आकर्षण

अजमेर के प्रसिद्ध आनासागर झील में 4 अक्टूबर से डबल डेकर क्रूज (जहाज) की शुरुआत होने जा रही है, जो शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। इस क्रूज की यात्रा 6 किलोमीटर की होगी, जिसका किराया 300 रुपए रखा गया है। यात्रियों को 45 मिनट में यह सफर पूरा करने का अवसर मिलेगा।

क्रूज का शुभारंभ 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा, जिसमें विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, और अजमेर नगर निगम की मेयर ब्रजलता हाड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों को क्रूज की यात्रा करवाई जाएगी।
क्रूज का संचालन करने वाले वाले जेपी दाधीच ने बताया कि यह क्रूज बैटरी से चलने वाला देश का पहला क्रूज है। इसका संचालन पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल रहेगा, ताकि आनासागर के प्राकृतिक वातावरण पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस क्रूज में एक साथ करीब 150 यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिससे यह अजमेर में पर्यटन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा। 

Previous
Next

Related Posts