



सर्दियों का मौसम शुरू होते ही राजस्थान के कई विभागों की समय सारिणी में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा और इसका असर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और सरकारी स्कूलों पर विशेष रूप से दिखाई देगा।
1 अक्टूबर से सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। वर्तमान में ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू होती थी, लेकिन नए बदलाव के तहत यह समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। यह समय 31 मार्च तक लागू रहेगा। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस), जयपुरिया, जेके लोन हॉस्पिटल, सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय, गणगौरी अस्पताल, कावंटिया हॉस्पिटल, और जनाना हॉस्पिटल चांदपोल समेत शहर के सभी पीएचसी और सीएचसी पर यह समय लागू होगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे और ओपीडी का समय दोपहर 3 बजे तक रहेगा। किसी राजकीय छुट्टी के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे तक सीमित रहेगा।