Saturday, 29 August 2026

केकड़ी क्षेत्र के धूधरी गांव के पास मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी नदी में गिरी


केकड़ी क्षेत्र के धूधरी गांव के पास मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी नदी में गिरी

केकड़ी क्षेत्र के धूधरी गांव के पास खारी नदी के पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी नदी में गिर गई। गाड़ी में 20 से 25 मजदूर सवार थे, जो बाजरा की फसल काटने जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से गुजरते वक्त नदी में जा गिरी। अधिकांश मजदूर पिकअप की केबिन के ऊपर बैठे थे, जिससे सभी मजदूर पुलिया से नीचे गिर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मजदूरों को नदी से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

    Previous
    Next

    Related Posts