



जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक धोखेबाज बॉयफ्रेंड द्वारा शादी का झांसा देकर चार साल तक एक युवती का देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।
युवती ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO ईश्वर चंद पारीक कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, चंदवाजी निवासी युवती ने पहले चंदवाजी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसे जीरो FIR के साथ ब्रह्मपुरी थाने भेज दिया गया। आरोपी ने साल 2020 से शादी का वादा कर युवती का देहशोषण किया और लगातार झांसा देता रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।