Saturday, 29 August 2026

जयपुर: महिला के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान मौत


जयपुर: महिला के साथ गैंगरेप, इलाज के दौरान मौत

जयपुर ग्रामीण जिले के चाकसू थाना क्षेत्र में पीहर से ससुराल जा रही महिला के साथ एक परिचित युवक और उसके तीन साथियों ने मिलकर गैंगरेप किया। घटना 21 सितंबर की है, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आरोपी उसे गंभीर हालत में अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। चार दिन तक इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने परिचित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। चाकसू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous
Next

Related Posts