Saturday, 29 August 2026

रामाज-2024: 3डी इमेजिंग से पेट के कैंसर की सर्जरी में बड़ा सुधार


रामाज-2024: 3डी इमेजिंग से पेट के कैंसर की सर्जरी में बड़ा सुधार

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और जनरल सर्जरी विभाग द्वारा आयोजित 16वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 'रामाज-2024' के पहले दिन पेट के कैंसर और उससे जुड़ी सर्जरी में नई तकनीकों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। 3डी इमेजिंग तकनीक से अब जीआई कैंसर सर्जरी के परिणामों में काफी सुधार हुआ है।

कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने किया। डॉ. सुभाष सोनी ने बताया कि 3डी इमेजिंग सर्जरी से पहले सटीक प्लानिंग में मददगार साबित हो रही है। डॉ. राम डागा ने बताया कि लिवर और गॉल ब्लैडर कैंसर की सर्जरी अब दूरबीन विधि से भी की जा सकती है, जिससे मरीज की जल्दी रिकवरी हो रही है।

Previous
Next

Related Posts