



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर के किशनपोल बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से देशभर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है, और आम नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जल संचय और वृक्षारोपण जैसे अभियान देशभर में सफल रहे हैं। खासकर, राजस्थान में 6 करोड़ पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाई गई है। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया और आमजन से भाजपा को मजबूत करने की अपील की।