



प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चांदपोल, जयपुर में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई सबाया रहे। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक राज्य सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से चलाने की घोषणा की गई। इस अभियान के तहत सेवादल कार्यकर्ता राज्य सरकार की नाकामियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बंद होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मुख्य अतिथि गोविंद भाई सबाया ने सेवादल को बीजेपी सरकार के कुशासन के खिलाफ बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अजमेर कांग्रेस प्रत्याशी द्रोपती कोली, पूर्व मंत्री राम सिंह राव, महिला सेवादल अध्यक्ष प्रतिभा नूहाल, और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहन हटीला ने किया और स्वागत भाषण भीमराज जाखड़ ने दिया।