



श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास समिति, जयपुर के प्रतिनिधियों ने जयपुर शहर की सांसद श्रीमती मंजू शर्मा से मुलाकात की और उन्हें 11 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष आरसी द्विवेदी, महामंत्री प्रमोद दुबे, उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, कोषाध्यक्ष श्री मनोज पाठक, संयुक्त मंत्री आर के मिश्रा, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती रत्ना मिश्रा, संगठन मंत्री प्रशांत शुक्ला, मणिकांत दुबे और कई अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती अलका मिश्रा, श्रीमती वंदना शुक्ला, श्रीमती हेमा, श्रीमती नीलम तिवारी और श्रीमती मिश्रा ने भी इस अवसर पर सहभागिता की। डांडिया महोत्सव का आयोजन समाज के सभी सदस्यों को जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के उद्देश्य से किया जा रहा है।