



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में लंबे समय से नाराज चल रहे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अगर वे इस बैठक में शामिल नहीं होते, तो उनके खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री के कैबिनेट में शामिल होने से राजनीतिक हलकों में यह चर्चा हो रही है कि अब उनका अगला कदम क्या होगा। हाल ही में उनके इस्तीफे की अटकलों ने विपक्षी दलों को सरकार पर सवाल उठाने का मौका दिया था। प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भजनलाल सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए थे।
इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार शाम को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। कृषि मंत्री के इस रुख के बाद आगामी राजनीतिक समीकरण क्या होंगे, यह कैबिनेट की बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।