Saturday, 29 August 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 114 वें संस्करण में राजस्थान की उपलब्धियों की सराहना की


प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 114 वें संस्करण में राजस्थान की उपलब्धियों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 114 वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, जन भागीदारी, और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

राजस्थान की उपलब्धियों की सराहना
पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए राजस्थान की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर राजस्थान ने जन भागीदारी का एक अद्वितीय उदाहरण पेश किया है।

जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर
पीएम नरेंद्र मोदी  ने जल संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हुए सामूहिक प्रयासों की सराहना की, जहाँ महिलाओं ने तालाबों और नदियों को पुनर्जीवित किया है। साथ ही, उन्होंने 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने का जिक्र करते हुए इसे महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

मेक इन इंडिया और स्थानीय उत्पादों पर बल
प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान के 10 साल पूरे होने पर इसके लाभों का उल्लेख किया और देशवासियों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान और आम जीवन में स्थानीय उत्पाद खरीदने पर जोर दें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की प्रधानमंत्री के विचारों की प्रशंसा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के अभियानों जैसे स्वच्छ भारत, मेक इन इंडिया, और ‘एक पेड़ मां के नाम’ को सराहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने सकारात्मक और प्रेरणादायक विचारों से देशवासियों को सदैव प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम के उपमहापौर पुनीत कर्णावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन भी उपस्थित रहे।

Previous
Next

Related Posts