Saturday, 29 August 2026

जयपुर का रामनिवास बाग और अल्बर्ट हॉल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को चूहों के कारण बंद रहेगा


जयपुर का रामनिवास बाग और अल्बर्ट हॉल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को चूहों के कारण बंद रहेगा

जयपुर: रामनिवास बाग और अल्बर्ट हॉल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, क्योंकि इन क्षेत्रों में चूहों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) चूहों से निपटने के लिए एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है, जिसके तहत कीटनाशकों की मदद से चूहों का नियंत्रण किया जाएगा और उनके बिलों को भरा जाएगा।

चूहों के कारण बाग के कोने हो रहे हैं खोखले
जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव निशांत जैन ने बताया कि चूहों की मौजूदगी से रामनिवास बाग का हर कोना खोखला हो रहा है और यह समस्या पर्यटकों और आम जनता के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। इसी के चलते 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रामनिवास बाग को बंद कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पर्यटकों के लिए अल्बर्ट हॉल बंद
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि चूहे नियंत्रण के इस अभियान के चलते पर्यटकों को असुविधा हो सकती है, क्योंकि इन दो दिनों तक अल्बर्ट हॉल भी बंद रहेगा।


Previous
Next

Related Posts