Saturday, 29 August 2026

मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में परिंडे बांधने और दानापात्र लगाने का कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरक कदम


मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में परिंडे बांधने और दानापात्र लगाने का कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरक कदम

मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में नीड और पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परिंडे बांधने और दानापात्र लगाने की पहल की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पीआईबी के सेवानिवृत्त डायरेक्टर जनरल जय गोपाल और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मधुबाला ओझा ने किया। कार्यक्रम में पत्रकार कॉलोनी के अध्यक्ष कानाराम कड़वा, महासचिव नरेंद्र सर्वोदय, वरिष्ठ पत्रकार और संरक्षक श्याम सुंदर शर्मा, नीड संस्था के संयोजक अजीत तिवारी और प्रशांत जैन भी मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण में पक्षियों का महत्व
पीआईबी के सेवानिवृत्त डायरेक्टर जनरल जय गोपाल ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पक्षियों का रहना आवश्यक है। यदि बगीचों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की नियमित व्यवस्था हो, तो उनका जीवन सरल हो जाता है। नीड और पत्रकार विकास समिति इस दिशा में जो सहयोग कर रही हैं, वह निश्चित रूप से सराहनीय है और इससे पक्षियों को आसानी से भोजन और पानी मिल सकेगा

परोपकारी कार्य के लिए प्रेरणा
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका मधुबाला ओझा ने कहा कि मनुष्य तो अपने भोजन की व्यवस्था खुद कर लेता है, लेकिन पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना एक परोपकारी कार्य है। इस तरह के कार्यों में सभी को सहयोग देना चाहिए, ताकि हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इस प्रयास के लिए पत्रकार विकास समिति और नीड संस्था की सराहना की और इसे निरंतर जारी रखने की अपील की।

पत्रकार विकास समिति का आभार
पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम कड़वा ने नीड संस्था के सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस प्रयास को सफल बनाएंगे और पक्षियों को स्वतंत्र रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। महासचिव नरेंद्र सर्वोदय ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और आमजन का आभार प्रकट किया और इस पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Previous
Next

Related Posts