Saturday, 29 August 2026

डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर, बेटे पर भी शिकायत


डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर, बेटे पर भी शिकायत

जयपुर: पुलिस थानों में सीएलजी (सिटीजन लोकल गवर्नमेंट) सदस्यों की नियुक्ति की सूची लेटर हेड पर जारी करने से जुड़े एक मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा के खिलाफ जयपुर मेट्रो की मजिस्ट्रेट कोर्ट में आपराधिक परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता बलराम जाखड़ द्वारा दायर किया गया है, जिस पर 4 अक्टूबर को सुनवाई होगी। परिवादी ने डिप्टी सीएम पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए हैं।

बेटे के खिलाफ भी शिकायत
शहर के बलराम जाखड़ ने जयपुर पुलिस को मेल के माध्यम से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उनके बेटे की उम्र 18 साल से कम है, फिर भी वह चौपहिया वाहन चला रहे हैं, जो कानून के खिलाफ है।

इस मामले को लेकर  डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा पर कानूनी कार्रवाई और उनके परिवार के खिलाफ आई शिकायत ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

Previous
Next

Related Posts