Sunday, 29 September 2024

भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री शर्मा को दी जानकारी, आईजीगौरव श्रीवास्तव कर रहे हैं जांच


भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री शर्मा को दी जानकारी, आईजीगौरव श्रीवास्तव कर रहे हैं जांच

जयपुर: हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य को फर्जी दस्तावेज के आधार पर आधार कार्ड बनाने के मामले में कार्रवाई करने वालों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर आचार्य को चेतावनी दी गई कि यदि वे रामगंज जाते हैं, तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस गंभीर मामले को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष उठाया, जिसके बाद मामले की जांच मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी आईजी गौरव श्रीवास्तव को सौंपी गई है। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने इस संबंध में विधायक से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की हैं और मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, और राज्य सरकार की नजर अब इस जांच पर टिकी है।

Previous
Next

Related Posts