Sunday, 29 September 2024

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित म्यूजियम गांधी वाटिका का किया शुभारंभ: कहां कांग्रेस में भ्रष्टाचार और गांधी के नाम का किया दुरुपयोग


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित म्यूजियम गांधी वाटिका का किया शुभारंभ: कहां कांग्रेस में भ्रष्टाचार और गांधी के नाम का किया दुरुपयोग

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का दौरा किया और 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर महात्मा गांधी के सिद्धांतों से दूर होने और उनके नाम का केवल स्वार्थ सिद्धि के लिए उपयोग करने का आरोप लगाया।

गांधी जी के सिद्धांतों से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं: मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन नहीं करती, बल्कि सिर्फ उनके नाम का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल करती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी के एक परिवार ने गांधी उपनाम का इस्तेमाल कर राजनीतिक लाभ लिया है और महात्मा गांधी जी के मूल्यों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आपातकाल की त्रासदी और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले को भी इस परिवार के नेतृत्व के तौर पर उभारा।

गांधी वाटिका में भ्रष्टाचार के आरोप
शिक्षा मंत्री दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गांधी वाटिका के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेंट्रल पार्क की इस वाटिका में गांधी जी के सिद्धांतों को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया और विदेशी संस्थापक ए. ओ. ह्यूम को प्राथमिकता दी गई, जबकि वीर सावरकर और पंडित मदनमोहन मालवीय जैसे महान व्यक्तियों का नकारात्मक चित्रण किया गया है।

रामराज्य और राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को मिलेगी जगह
शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि गांधी जी के रामराज्य की अवधारणा सच्चे लोकतंत्र की परिचायक है, जिसे कांग्रेस सरकार ने अनदेखा किया। उन्होंने घोषणा की कि वर्तमान सरकार गांधी वाटिका में रामराज्य और राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को प्रमुखता से स्थान देगी, जिसमें महाराणा प्रताप, मीरा बाई और पन्नाधाय जैसी महान विभूतियों का जीवनचरित्र भी शामिल होगा।

गांधी दर्शन म्यूजियम का संचालन
शिक्षा मंत्री दिलावर ने यह भी कहा कि राज्य सरकार गांधी दर्शन म्यूजियम (गांधी वाटिका) का संचालन बेहतर ढंग से करेगी और सुनिश्चित करेगी कि आमजन को गांधी जी के जीवन और सिद्धांतों की पूरी और सही जानकारी मिले।

Previous
Next

Related Posts