Saturday, 29 August 2026

अजमेर: रावत नगर में कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र नरेश कुमार ने बचाई जान


अजमेर: रावत नगर में कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू, सर्प मित्र नरेश कुमार ने बचाई जान

अजमेर के फॉयसागर रोड स्थित रावत नगर में रहने वाले किशन राव के घर से सर्प मित्र नरेश कुमार ने एक खतरनाक कोबरा सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह कोबरा सर्प एक अन्य बड़े सर्प का शिकार हो रहा था, लेकिन समय रहते नरेश कुमार को इसकी सूचना मिली और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्प को बड़े सर्प के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

सर्प मित्र नरेश कुमार का योगदान
नरेश कुमार लंबे समय से वन्य जीवों को बचाने का काम कर रहे हैं और अब तक उन्होंने 5500 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। उनके द्वारा बचाए गए सांपों में भारत के सबसे खतरनाक और जहरीले सर्प जैसे इंडियन करैत, कॉमन कोबरा, स्पेक्टिकल कोबरा, ब्लैक हेडेड रॉयल स्नेक, कैट स्नेक, ग्लॉसी बेलिड रेसर स्नेक, धामण, चेक्ड किल बैक, कॉमन सैंड बोआ, रेड सैंड बोआ, ट्रिंकेट स्नेक और अजगर शामिल हैं।

नरेश कुमार का यह काम न सिर्फ वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह समाज को सर्पों के प्रति जागरूक करने और उन्हें बचाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है।

Previous
Next

Related Posts