



टोंक नगर परिषद टोंक की तरफ से किदवई पार्क के समीप सब्जी मंडी में आवंटित थडी का किराया बढ़ाए जाने के विरोध में शुक्रवार को महिला सब्जी विक्रेताओं ने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
महिलाओं को कहना है कि नगर परिषद टोंक ने किदवई पार्क के समीप सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को थडी आवंटित की थी । लेकिन हाल ही में नगर परिषद टोंक ने सब्जी मंडी थडी का किराया 972 रूपए प्रति महीने वसूला जा रहा है जब की हाल ही सितम्बर महीने में किराया बढ़ाया गया था।इमना ही नही एक दिन पूर्व ही नगर परिषद कर्मचारियो ने बिजली का कनेक्शन भी काट दिया जिससे काफी दिक्कतो का सामना करना पड रहा है।
सब्जी विक्रेता महिलाओ का कहना है कि दूसरी तरफ पुराना बस स्टेंड टोंक के समीप सब्जी मंडी में प्रति थडी से 605 रूपए की राशि किराया वसूला जा रहा है। नगर परिषद टोंक का यह दोहरा किराया वसूला जाना सब्जी व्रिकेताओं के साथ अन्याय है।किदवई पार्क के समीप सब्जी मण्डी की थडी महिला सब्जी विक्रेता छोटी ,लाली,सम्पत,ललिता का कहना है कि पिछले 16सालो से किसी तरह वह सब्जी बेच करके परिवार का जीवन यापन करती है लेकिन नगर परिषद टोंक द्वारा अनावश्यक किराया बढा करके परेशान किया जाता है।