Saturday, 29 August 2026

दिल्ली हाईकोर्ट: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फोन टेपिंग मामले में राज्य सरकार का रुख नरम, दिल्ली पुलिस करेगी जांच,अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर तय की


दिल्ली हाईकोर्ट: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत फोन टेपिंग मामले में राज्य सरकार का रुख नरम, दिल्ली पुलिस करेगी जांच,अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर तय की

राजस्थान सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय पर्यटनमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जुड़े फोन टेपिंग मामले की जांच अब दिल्ली पुलिस ही करेगी और राज्य सरकार इसमें सहयोग करेगी। यह बयान तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की याचिका पर सुनवाई हो रही थी।

राज्य सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल (एएजी) शिवमंगल शर्मा ने कोर्ट को सूचित किया कि राज्य सरकार ने दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ अपना मामला वापस ले लिया है और अब उन्हें जांच को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। इससे यह स्पष्ट हुआ कि राज्य सरकार इस मामले में अब कोई रुकावट नहीं डालेगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से सीनियर एडवोकेट संजय जैन ने कहा कि मामले की परिस्थितियों में अब बदलाव हो गया है, जिसके कारण इस याचिका में आगे की सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख 14 नवंबर तय की है।

Previous
Next

Related Posts