



फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने जयपुर के नांगल जैसा बोहरा इलाके में छापा मारकर 300 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त किया और नष्ट किया। यह पनीर अलवर से लाकर जयपुर में बेचा जा रहा था। व्यापारी सायर सिंह ने खुद स्वीकार किया कि यह पनीर मानकों के अनुरूप नहीं था।
संयुक्त आयुक्त एस.एन. धौलपुरिया के अनुसार, यह पनीर अलवर से 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मंगवाया जाता था और जयपुर के कालवाड़ रोड, निवारू रोड, और हाथोज क्षेत्रों में 190 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता था। पनीर को जांच के लिए सैंपल लेकर बाकी पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।