Saturday, 29 August 2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कैथल में राजपूत समाज से की अपील: भाजपा प्रत्याशी लीलाराम को समर्थन देने का आग्रह


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कैथल में राजपूत समाज से की अपील: भाजपा प्रत्याशी लीलाराम को समर्थन देने का आग्रह

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हरियाणा के कैथल विधानसभा क्षेत्र के पाड़ला गांव का गुरुवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा की और भाजपा प्रत्याशी लीलाराम के समर्थन में समर्पित समर्थन देने की अपील की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समाज के लोगों से भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए लीलाराम जी के पक्ष में मतदान करने की गुजारिश की। उन्होंने राजपूत समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और भविष्य में भी समाज की उन्नति के लिए कार्य करती रहेगी।

Previous
Next

Related Posts