Saturday, 29 August 2026

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़कर टैंकर ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत


जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़कर टैंकर ने कार को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के गिदानी मोड़ पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक दूध के खाली टैंकर ने डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और पांच लोगों की जान चली गई। मृतक बेंगलुरु से राजस्थान घूमने के लिए आए थे और हादसे के समय पुष्कर से जयपुर लौट रहे थे।

हादसे में मृतकों की पहचान:

सत्येंद्र शर्मा (65),गौरव शर्मा (39),अंकिता शर्मा (25) - सभी रांची निवासीऔर टैक्सी चालक जीत बहादुर शर्मा (51) - निवासी प्रताप नगर, जयपुरघटना में गंभीर रूप से घायल गीता शर्मा, जो सत्येंद्र शर्मा की पत्नी हैं, का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।

हादसे का विवरण: एसएचओ संजय मीणा ने बताया कि हादसे के समय टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस की कार्रवाई: हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। टैक्सी चालक जीत बहादुर शर्मा का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य मृतकों के शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts