Saturday, 29 August 2026

आरयूएचएस में 39 फैकल्टी की पदोन्नति: प्रोफेसर, सीनियर प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर बने


आरयूएचएस में 39 फैकल्टी की पदोन्नति: प्रोफेसर, सीनियर प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर बने

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में 39 फैकल्टी सदस्यों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। कुलसचिव हरफूल पंकज द्वारा जारी इन आदेशों के अनुसार 33 फैकल्टी सदस्यों को प्रोफेसर, 2 को सीनियर प्रोफेसर और 4 को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रहलाद धाकड़ को प्रोफेसर के रूप में पदोन्नति मिली है। वर्तमान में वे मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें जयपुरिया चिकित्सालय से स्थानांतरित कर आरयूएचएस चिकित्सालय में नियुक्त किया गया है।



Previous
Next

Related Posts