



राजस्व मंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार सतबीर सिंह सिद्धू का गुरुवार सुबह हृदय गति रुकने के कारण असामयिक निधन हो गया। सरदार सतबीर सिंह सिद्धू पूर्व में लायंस क्लब अजमेर वेस्ट के अध्यक्ष और राजस्थान राजस्व बार संघ के अध्यक्ष भी रहे। लायंस क्लब के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया था, जो उनके निधन के बाद पूरा किया गया।
सिद्धू ने राजस्थान राजस्व बार संघ अजमेर के अध्यक्ष रहते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राजस्व मंडल अजमेर के विखंडन के संबंध में पारित आदेश के विरुद्ध सफल प्रयास कर उच्चतम न्यायालय से आदेश को खारिज करवाया, जिससे राजस्व मंडल का विखंडन टल गया।
सरदार सतबीर सिंह सिद्धू की सादगी और मिलनसार स्वभाव ने उन्हें अधिवक्ता समुदाय और समाज में विशेष स्थान दिलाया। उनका निधन न केवल अधिवक्ता समुदाय बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 9:00 बजे उनके निवास स्थान बी-1, सुशांत सिटी, जयपुर रोड से शुरू होकर ऋषि घाटी, अजमेर में 10:00 बजे अंतिम संस्कार के साथ समाप्त होगी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं।