



मुंबई में आयोजित इंडिया जेम एंड ज्वैलरी शो (जीजेएस) में जयपुर के प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड आम्रपाली ज्वैल्स के संस्थापक राजीव अरोड़ा को आइकॉन ऑफ ज्वैलरी इंडस्ट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जेम्स एंड ज्वैलरी फोमेस्टिक काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया।
राजीव अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान न केवल आम्रपाली ज्वैल्स, बल्कि पूरे जयपुर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आम्रपाली के कारीगरों और सहायकों की मेहनत का परिणाम है। आम्रपाली की उत्कृष्टता पर आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वास किया जाता है, और इसकी बढ़ती ख्याति पूरे राजस्थान को गौरवान्वित कर रही है।
आम्रपाली ज्वैल्स, जो चार दशक पहले स्थापित हुआ था, आज भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाला एक प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड बन चुका है। इसके आभूषणों की कलात्मकता और कारीगरी के कारण इसे कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।
