Saturday, 29 August 2026

दीपावली से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के आदेश: डॉ. सौम्या झा


दीपावली से पहले क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के आदेश: डॉ. सौम्या झा

टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और राजस्थान स्टेट रोड्स डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RSRDC) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में भारी बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत का कार्य दीपावली से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस काम में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुधवार को जिला कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला कलेक्टर ने दोनों विभागों के अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे फील्ड में रहकर सड़कों की मरम्मत कार्यों की निगरानी करें। कलेक्टर ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आमजन को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और इस स्थिति में आमजन की सुविधाओं का ध्यान रखना अनिवार्य है।

उन्होंने सड़कों के पेचवर्क कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए और कहा कि मरम्मत के दौरान वही सामग्री उपयोग में ली जाए जो सड़क के निर्माण के समय उपयोग में ली गई थी। यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया, तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा, बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग और RSRDC द्वारा जिले में नए सरकारी भवनों और सड़कों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में PWD के अधीक्षण अभियंता एच एल मीणा और RSRDC के अधिशाषी अभियंता आर.के. राजोरिया भी उपस्थित थे

Previous
Next

Related Posts