Saturday, 29 August 2026

राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 'नियुक्ति कमेटी' का गठन


राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 'नियुक्ति कमेटी' का गठन

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'नियुक्ति कमेटी' का गठन किया गया है। युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने इस संबंध में संगठनात्मक आदेश जारी किए हैं। इस कमेटी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है।

नियुक्ति कमेटी की संरचना: प्रभारी: राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव मोहम्मद शाहिद,सह-प्रभारी: राष्ट्रीय सचिव अरुणा महाजन सदस्य: अरबाब खान, अशोक कुलरिया, सीपी मीणा, आशीष बैरवा, और चंद्रकला नागौरी बनाया गया है।

इस कमेटी का कार्य आवेदनों की स्क्रूटनी करना और रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को सौंपना होगा। नियुक्ति समिति उन आवेदकों की जांच करेगी जिन्होंने प्रदेश पदाधिकारी बनने के लिए आवेदन किया है और यह देखेगी कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अब तक क्या कार्य किए हैं।

Previous
Next

Related Posts