Saturday, 29 August 2026

फतेहाबाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर सियासी हमला


फतेहाबाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर सियासी हमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ पर तीखा सियासी हमला बोला है। फतेहाबाद में एक चुनावी रैली में डोटासरा ने मजाकिया लहजे में कहा कि राजेंद्र राठौड़ के हरियाणा चुनाव प्रभारी बनने से उनका काम आसान हो गया है। उन्होंने कहा, "जहां-जहां राठौड़ साहब जाते हैं, वहां बीजेपी का बंटाधार हो जाता है। अब हमें कोई चिंता नहीं है, क्योंकि भाजपा यहां पक्की हारने वाली है।"

डोटासरा ने राजस्थान के किसान भाइयों को याद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी अपील का असर हुआ था, जिसके चलते बीजेपी को 11 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने हरियाणा के लोगों से भी भाजपा को सबक सिखाने की अपील की और कहा, "मैं यहां सिर्फ एक निवेदन करने आया हूं कि हमारी बात और इज्जत रखना, ऐसा मौका बार-बार नहीं आता।"

Previous
Next

Related Posts