Saturday, 29 August 2026

उर्मिला मातोंडकर ने पति मोहसिन अख्तर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की


उर्मिला मातोंडकर ने पति मोहसिन अख्तर से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी के 8 साल बाद बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से तलाक की अर्जी दाखिल की है। मुंबई के एक कोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उर्मिला ने यह फैसला लिया है और यह तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।

उर्मिला और मोहसिन अख्तर की शादी 2016 में हुई थी, जो एक निजी समारोह में संपन्न हुई थी। दोनों के तलाक की अर्जी ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि उनकी शादी को लेकर कभी कोई विवाद सामने नहीं आया था। हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    Previous
    Next

    Related Posts