



जयपुर में हाल ही में हुई बारिश के बाद बिगड़े सड़कों के हालात को सुधारने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने 52 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के नवीनीकरण और अन्य विकास कार्य करने की योजना बनाई है। बुधवार को जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित पीडब्ल्यूसी की बैठक में जेडीसी आनंदी ने शहर के विभिन्न जोन में सड़कों के नवीनीकरण, पानी की पाइपलाइन बिछाने और ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के कार्यों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की।
52 करोड़ के विकास कार्यों की प्रमुख जगहें:
जोन 5: सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक गोपालपुरा सड़क का नवीनीकरण (लागत: ₹3.69 करोड़),जोन 9: सेक्टर 29 जगतपुरा फ्लाईओवर के आसपास 20 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाने के लिए रोड कट की मरम्मत (लागत: ₹7.77 करोड़),दिल्ली रोड जोन 10: ट्रांसपोर्ट नगर जंक्शन से गलता गेट और सड़वा मोड़ से पीली की तलाई तक मीडियन निर्माण (लागत: ₹4.71 करोड़) का कार्य किया जाएगा।
जोन 10: खोले के हनुमानजी से गुरु नानक सर्किल तक ड्रेनेज सिस्टम का विकास (लागत: ₹2.92 करोड़),जोन 10: बालाजी तिराहा से जगतपुरा आरओबी तक सेक्टर रोड का नवीनीकरण (लागत: ₹4.45 करोड़),जोन 12A: भंभोरी से बिंदायका जेडीए स्कीम मोड होते हुए सिवार फाटक तक सड़क का नवीनीकरण (लागत: ₹4.91 करोड़),जोन 14: वाटिका रोड का नवीनीकरण (लागत: ₹8.64 करोड़) का कार्य किया जाएगा।
जयपुर शहर: यातायात सिग्नल और एसीटीएस प्रणाली का विकास (लागत: ₹4.43 करोड़),जोन 6: झोटवाड़ा आरओबी से अजमेर-दिल्ली बाईपास कमानी मोड़ तक सड़क का नवीनीकरण (लागत: ₹4.93 करोड़),जोन 5: बॉक्स ड्रेन का निर्माण और 60 फीट चौड़ी सड़क का नवीनीकरण (लागत: ₹3.12 करोड़) और जोन 1: शहर के प्रमुख जंक्शनों पर मैस्टिक कार्य (लागत: ₹2.11 करोड़)का कार्य होगा ।