Saturday, 29 August 2026

तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का मस्तीभरा वीडियो हुआ वायरल, पैच-अप की अटकलें तेज


तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का मस्तीभरा वीडियो हुआ वायरल, पैच-अप की अटकलें तेज

बॉलीवुड के चर्चित कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों को लेकर तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और ये कपल जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो कैमरे की तरफ आंख मारती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या ने वी-शेप की अंगूठी पहनी हुई है, जिसे फैंस उनकी शादी की अंगूठी मान रहे हैं।

ऐश्वर्या राय फिलहाल बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंची हैं, और वहीं से उनका यह वीडियो सामने आया है। ऐश्वर्या के इस मस्ती भरे अंदाज और शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करने की वजह से फैंस उनके और अभिषेक के पैच-अप की अटकलें लगा रहे हैं। इससे पहले ऐश्वर्या दुबई में एक अवार्ड सेरेमनी में भी शामिल हुई थीं।

अफवाहों को तब और बल मिला जब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग नजर आए। अभिषेक बच्चन शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, लेकिन ऐश्वर्या उनके साथ नहीं थीं। बाद में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में शामिल हुईं। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें तेजी से फैलने लगीं।

अभिषेक बच्चन का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ऐश्वर्या के साथ तलाक की घोषणा करते नजर आ रहे थे। हालांकि, बाद में पता चला कि यह वीडियो फेक था और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया था।

    Previous
    Next

    Related Posts