



मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' का दर्शन आज भी समाज के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर हम समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।