



भजनलाल कैबिनेट की बैठक एक बार फिर स्थगित हो गई है, जिससे तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब कैबिनेट की बैठक 29 सितम्बर 2024 को आयोजित की जाएगी।
माना जा रहा है कि इस बैठक में लंबे समय से तबादलों की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस बैठक में तबादलों पर लगी रोक हटाने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पहले यह बैठक 18 सितम्बर 2024 को होने वाली थी, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद मीटिंग 25 सितम्बर 2024 को प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर यह बैठक टाल दी गई है और नई तिथि 29 सितम्बर 2024 तय की गई है।