



लालकोठी मोक्षधाम, जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की पुत्री, श्रीमती दिव्या की अंत्येष्टि में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी,पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, विधायक बृजमोहन शर्मा,रोहित बोहरा और पूर्व आरटीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित थे।

श्रीमती दिव्या का अंतिम संस्कार लालकोठी शमशान स्थल पर किया गया, जहां वे सिविल लाइंस स्थित अपने निवास से लाई गईं। इस दुखद घड़ी में शांति धारीवाल और उनके परिवार को ढांढस बंधाते हुए नेताओं ने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।